बरनाला लाठीचार्ज मामले पर तरुण चुग ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Edited By VANSH Sharma,Updated: 02 Aug, 2026 08:48 PM

tarun chugh submits memo on barnala lathicharge

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाणा से मुलाकात कर पंजाब के बरनाला जिले में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के मामले में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

जालंधर / नई दिल्ली / चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाणा से मुलाकात कर पंजाब के बरनाला जिले में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के मामले में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

तरुण चुग ने आयोग के अध्यक्ष को अवगत कराया कि गत 22 जुलाई को बरनाला में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें महिलाओं सहित 18 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पंजाब में सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। इसलिए यह घटना सीधे तौर पर समुदाय की गरिमा और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी हुई है।

उन्होंने आयोग से मांग की कि इस मामले का तत्काल स्वतः संज्ञान लेकर स्वतंत्र जांच सुनिश्चित की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान लागू किए जाएं।

तरुण चुग ने कहा कि निलंबन और तबादले जैसी प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पीड़ितों को ठोस न्याय मिलना चाहिए। आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाणा ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुना और इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!