जालंधर में मामूली विवाद पर चली गोली! इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस जांच जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2026 10:39 PM

gunshot fired over a minor dispute in jalandhar panic grips the area

जालंधर के मिठापुर स्थित कुक्की ढाब इलाके में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि गली में मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए विवाद में गोलियां चला दी गईं। एक रेत-बजरी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में...

जालंधर: जालंधर के मिठापुर स्थित कुक्की ढाब इलाके में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि गली में मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए विवाद में गोलियां चला दी गईं। एक रेत-बजरी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में फायर कर दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक मोटरसाइकिल पर गली से होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर उनकी कारोबारी के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कारोबारी ने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लिया और हवा में फायर कर दिए।

अचानक हुई फायरिंग के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।  हालांकि, इस पूरे मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर विवाद केवल मोटरसाइकिल को रास्ते से साइड करने को लेकर हुआ था, तो ऐसी क्या स्थिति बनी कि बात फायरिंग तक पहुंच गई। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!