बारिश में भी नहीं रुकेगी ड्यूटी: जालंधर ट्रैफिक पुलिस के लिए खास इंतजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jul, 2026 07:30 PM

duty will not stop in the rain jalandhar traffic police received 100 raincoats

बारिश के मौसम में भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को रेनकोट और डंप बूट वितरित किए गए। यह पहल पुलिस कमिश्नर आईपीएस सतिंदर...

जालंधर: बारिश के मौसम में भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को रेनकोट और डंप बूट वितरित किए गए। यह पहल पुलिस कमिश्नर आईपीएस सतिंदर सिंह के निर्देशों पर तथा एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह (PPS) और एसीपी ट्रैफिक, कमिश्नरेट जालंधर की निगरानी में की गई। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (ERS) ऑफिस, ट्रैफिक विंग, कमिश्नरेट जालंधर द्वारा यह सामग्री ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को सौंपी गई। इस दौरान 100 रेनकोट और 100 डंप बूट बांटे गए।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेनकोट और डंप बूट मिलने से वे प्रतिकूल मौसम में भी बिना किसी बाधा के अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे और आम जनता को बेहतर ट्रैफिक सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।  पुलिस विभाग का कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि वे हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर रह सकें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!