जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी के वाहनों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2026 06:53 PM

major success for jalandhar police

जालंधर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंबर 4 की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जालंधर के ही रहने वाले बताए जा...

जालंधर (पंकज, कुंदन) :  जालंधर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंबर 4 की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जालंधर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए थाना नंबर 4 के प्रभारी इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों पर शक हुआ, जिनसे पूछताछ और वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि उनके कब्जे से बरामद वाहन चोरी के हैं। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने या उनके पुर्जे अलग-अलग करके ठिकाने लगाने की फिराक में थे। हालांकि पुलिस इस पूरे नेटवर्क और आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!