Jalandhar में Highway पर सुबह-सुबह भीषण हादसा, 3 युवकों की मौत, लगा लंबा जाम

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2026 09:23 AM

jalandhar accident 3 died

जालंधर के मकसूदां बाईपास हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

जालंधर(सोनू): जालंधर के मकसूदां बाईपास हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 युवकों ने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को हाईवे के बीच ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में मारे गए युवकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!