जालंधर में 3 युवक गिरफ्तार, कोरियर सर्विस की आड़ में पहुंचा रहे थे नशा

Edited By Urmila,Updated: 23 Sep, 2026 10:31 AM

crackdown on drug smugglers in jalandhar

थाना 5 की पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए कोरियर सर्विस की आड़ में नशा तस्करी करने वाले 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर (शौरी): थाना 5 की पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए कोरियर सर्विस की आड़ में नशा तस्करी करने वाले 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया है। काबू आरोपियों से पुलिस ने 1 किलोग्राम अफीम, 5,000 प्रीगैबलिन गोलियां व 22 हजार ड्रग मनी भी बरामद की है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ए.डी.सी.पी सिटी-2 माधुवी शर्मा, ए.सी.पी वैस्ट आतिश भाटिया तथा थाना 5 के एस.एच.ओं संजीव सूरी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों के चलते नशा तस्करों को काबू किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान शुभम शर्मा निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को रोका तो उसकी तलाशी के दौरान उससे 1 किलोग्राम अफीम व 22 हजार ड्रग मनी भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की तो पता चला कि शुभम अपने साथी साहिल निवासी कपूरथला व आर्दश निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के साथ मिलकर नशा तस्करी का काम करता है। 

ए.सी.पी आतिश भाटिया ने बताया कि तीनों कोरियर सर्विस की आड़ में नशा तस्करी का काम करते थे। साहिल व आर्दश से पुलिस ने 5,000 प्रीगैबलिन गोलियां बरामद की है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि इनके लिंक दूसरे राज्य के लोगों से है जोकि नशा कोरियर की मदद से तीनों को सप्लाई करते थे। आगे यह तीनों लोगों में नशा बांटने का काम कर रहे थे। ए.सी.पी आतिश भाटिया ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच पुलिस कर रही है और जिन लोगों के नशे के धंधे में नाम सामने आएगे उन्हें भी पुलिस केस में नामजद करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!