कोरियर के नाम पर ठगी का नया जाल, लिंक पर क्लिक करते ही ... पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Urmila,Updated: 19 Sep, 2026 11:36 AM

a new scam involving courier services

कोरियर और पार्सल डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जालंधर (धवन): कोरियर और पार्सल डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने कहा कि साइबर ठग फोन कॉल, एस.एम.एस. या संदेश के माध्यम से खुद को कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते हैं। ठग पार्सल की डिलीवरी, ट्रैकिंग, पता सत्यापन या कूरियर शुल्क के बहाने संदिग्ध लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे फर्जी लिंक के जरिए ठग लोगों की निजी एवं वित्तीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इनमें ओ.टी.पी., बैंक खाते की जानकारी, कार्ड नंबर, सी.वी.वी., पिन और पासवर्ड शामिल हैं। कई बार ठग तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाकर लोगों को डराने या भ्रमित करने की कोशिश करते हैं।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड करें। यदि किसी पार्सल की वास्तव में उम्मीद है तो उसकी जानकारी कूरियर कंपनी की आधिकारिक वैबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं जांचें। संदिग्ध कॉल आने पर कंपनी के आधिकारिक ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर पुष्टि करें।

उन्होंने अपील की कि किसी के साथ ओ.टी.पी., पिन, सी.वी.वी., पासवर्ड अथवा बैंकिंग विवरण साझा न करें। यदि साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत बैंक से संपर्क करने के साथ संबंधित साइबर अपराध शिकायत व्यवस्था में शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए समय पर कार्रवाई हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!