Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Sep, 2026 09:36 PM

जालंधर के बस्ती एरिया से नहर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। लोगों ने नहर में जैसे ही महिला का शव देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद कुछ युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला।...
जालंधर : जालंधर के बस्ती एरिया से नहर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। लोगों ने नहर में जैसे ही महिला का शव देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद कुछ युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई। हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के कई लोगों ने शव को देखा, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। शव पर किसी तरह की चोट या मारपीट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दिए। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।