Jalandhar : होटल के बाहर गिरा शख्स निकला ASI, पुलिस ने बताई असल कहानी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Oct, 2026 11:05 PM

jalandhar man found collapsed outside hotel turns out to be an asi

एसीपी सिक्योरिटी एंड लाइसेंसिंग राजेश कुमार, पीपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई बारादरी के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक होटल के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति निजी वाहन के पास गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

जालंधर (पंकज-कुंदन ) : एसीपी सिक्योरिटी एंड लाइसेंसिंग राजेश कुमार, पीपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई बारादरी के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक होटल के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति निजी वाहन के पास गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की जांच के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति एएसआई गुरदीप सिंह (नंबर 2669) है, जो इस समय लंबी छुट्टी पर है। उक्त व्यक्ति बीमारी के कारण वहां गिर गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि जरूर करें। तथ्यों की जांच किए बिना किसी भी तरह की जानकारी साझा करने या अफवाहें फैलाने से बचें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!