जालंधर: Glassy Junction में पुलिस की रेड, मौके पर मचा हड़कंप, फरार हुआ स्टाफ

Edited By Kalash,Updated: 01 Nov, 2026 01:31 PM

glassy junction police raid jalandhar

जालंधर के नामी पब और रेस्टोरेंट ग्लासी जंक्शन में पुलिस द्वारा गत देर रात रेड किए जाने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर के नामी पब और रेस्टोरेंट ग्लासी जंक्शन में पुलिस द्वारा गत देर रात रेड किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एच.एच.वी. कॉलेज के पास मकसूदां रोड पर स्थित इस रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना के बाद पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने जब रेड की को मौके से स्टाफ फरार हो गया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां लोगों को हुक्का परोसा जा रहा है जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। हालांकि मौके से इसका कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि यहां लोगों को शराब परोसी जा रही थी जिसे लेकर एक्साइज विभाग को जानकारी दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!