जालंधर में निकला पटाखा दुकानों का ड्रा, 410 दावेदारों में से सिर्फ 20 की चमकी किस्मत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Nov, 2026 12:11 AM

draw held for firecracker shop licenses in jalandhar

दिवाली पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए कारोबारियों में जबरदस्त होड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से सोमवार को रेडक्रॉस भवन में निकाले गए लकी ड्रा में 410 आवेदकों में से केवल 20 व्यापारियों को अस्थायी पटाखा दुकानें लगाने का लाइसेंस मिला।

जालंधर: दिवाली पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए कारोबारियों में जबरदस्त होड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से सोमवार को रेडक्रॉस भवन में निकाले गए लकी ड्रा में 410 आवेदकों में से केवल 20 व्यापारियों को अस्थायी पटाखा दुकानें लगाने का लाइसेंस मिला। यानी 390 कारोबारियों को इस बार निराशा हाथ लगी।

पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजाई जाएगी। इसके लिए करीब 13 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। प्रशासन ने ड्रा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित 20 कारोबारियों को तुरंत लाइसेंस जारी कर दिए।

एडीसी अमनिंदर कौर की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई। खास बात यह रही कि प्रशासन ने 2 अतिरिक्त नामों का भी ड्रा निकाला है। यदि चयनित कारोबारियों में से किसी का लाइसेंस रद्द होता है तो इन दोनों को मौका दिया जा सकेगा। इस बार 20 दुकानों के लिए 410 आवेदन आने से पटाखा कारोबार में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब राओवाली में 13 एकड़ में सजने वाली मार्केट में ही शहर के लोग पटाखों की खरीदारी कर सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!