Edited By Urmila,Updated: 31 Oct, 2026 12:26 PM

जालंधर जिले के शाहकोट के पास गांव नांगल अंबियां में रंजीत कुमार बिल्ला के 'बिल्ला टेंट एंड साउंड सर्विस' के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई।
जालंधर/शाहकोट : जालंधर जिले के शाहकोट के पास गांव नंगल अंबियां में रंजीत कुमार बिल्ला के 'बिल्ला टेंट एंड साउंड सर्विस' के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में गोदाम के अंदर रखी 1300 कुर्सियां, टेबल, 10 कूलर, पंखे, टेंट का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग से गोदाम का शेड भी जलकर खाक हो गया और करीब 20 लाख का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
टेंट हाउस के मालिक रंजीत कुमार बिल्ला ने बताया कि यह गोदाम एक महीने पहले ही तैयार हुआ था। उन्होंने शक जताया है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर रंजिश के चलते उनके गोदाम में आग लगाई है। सूचना मिलने पर नकोदर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here