Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Oct, 2026 08:03 PM

दिवाली पर पटाखे खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जालंधर में पटाखा मार्केट लगाने की जगह फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि पटाखा मार्केट पहले वाली जगह पर ही लगेगी। राओवाली (पठानकोट बाईपास) में पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत के बीच...
जालंधर: दिवाली पर पटाखे खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जालंधर में पटाखा मार्केट लगाने की जगह फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि पटाखा मार्केट पहले वाली जगह पर ही लगेगी। दरअसल राओवाली (पठानकोट बाईपास) में पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है।
ग्राम पंचायत राओवाली के सरपंच जसबीर सिंह राणा और पटाखा मार्केट के पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। बैठक में पटाखा मार्केट के पदाधिकारी विकास भंडारी, धीरज कुमार, रवि महाजन और संजीव बाहरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।बैठक के दौरान ग्राम पंचायत ने पटाखा मार्केट को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, मार्केट के सदस्यों ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिलाया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत के बीच विवाद सुलझने के बाद मार्केट पर लिया गया स्टे भी वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही पटाखा मार्केट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अब जालंधर में पटाखा मार्केट गांव राओवाली, भोगपुर रोड पर पठानकोट चौक के पास पहले वाली जगह पर ही लगाई जाएगी। इससे दिवाली पर पटाखे खरीदने वाले लोगों को राहत मिलेगी।