Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2026 01:31 PM

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को सराफा बाजार से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को सराफा बाजार से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,800 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,820 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
वहीं, चांदी के दाम की बात करें तो चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। बाजार में सोने-चांदी के दाम लगातार उतार-चढ़ाव कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
उधर, MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 528 रुपए गिरकर 1,52,239 रुपए पर है। चांदी की कीमत में 949 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,36,709 रुपए पर है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। Comex पर सोना 0.48% गिरकर 4455.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम 0.24% तक गिरे और कीमत 66.590 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।