Edited By Vatika,Updated: 14 Oct, 2026 03:32 PM

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है।
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,50,800 रुपए रह गई है, जबकि मंगलवार को यह 1,52,300 रुपए थी। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम में भी कमी आई है। मंगलवार को 1,41,640 रुपए पर बिक रहा 22 कैरेट सोना बुधवार को घटकर 1,40,240 रुपये पर आ गया।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी का भाव 2,27,300 रुपये था, जो बुधवार को घटकर 2,23,300 रुपए रह गया। इस तरह सोने के साथ चांदी के दाम में भी कमी दर्ज की गई है।