Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2026 11:23 AM

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का भाव
जालंधर: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार के मुकाबले 2,000 रुपये कम हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 7,900 रुपये की गिरावट आई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है।
24 कैरेट सोने के भाव में ₹2,000 की गिरावट
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,000 रुपये रही, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,47,000 रुपये था। इस तरह सोना 2,000 रुपये सस्ता हुआ है।
22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
22 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को 1,34,850 रुपये दर्ज किया गया। गुरुवार को इसकी कीमत 1,36,710 रुपये थी। इस हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,860 रुपये की गिरावट आई है।
चांदी ₹7,900 सस्ती
चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 1,99,400 रुपये रहा, जबकि गुरुवार को यह 2,07,300 रुपये था। यानी एक दिन में चांदी 7,900 रुपये सस्ती हुई है।