Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2026 11:25 AM

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
पंजाब डेस्क: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को सोने और चांदी, दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 200 रुपए घटकर 1,50,300 रुपए पर आ गया, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,50,500 रुपए था।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 190 रुपए की गिरावट आई है। शुक्रवार को 1,39,970 रुपए के मुकाबले शनिवार को इसका भाव 1,39,780 रुपए दर्ज किया गया।
चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी 1,600 रुपए घट गई है। शुक्रवार को चांदी 2,17,600 रुपए थी, जो शनिवार को गिरकर 2,16,000 रुपए पर आ गई।