जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर Gun Point पर लूट की वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 19 Sep, 2026 02:44 PM

jalandhar ludhiana national highway gunpoint robbery

नेशनल हाईवे पर गन प्वाइंट पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है।

जालंधर (सोनू): नेशनल हाईवे पर गन प्वाइंट पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के भट्टियां गांव के पास शुक्रवार रात 12 बजे के बाद कार सवार युवकों ने गन प्वाइंट पर एक ट्रक ड्राइवर को लूट लिया। बताया जा रहा है कि, I-20 कार में आए 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला किया, ट्रक के शीशे तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ मारपीट की।

पीड़ित ड्राइवर की पहचान आसिफ हुसैन निवासी सतवार (जम्मू-कश्मीर) की रूप में हुई। उसने बताया कि बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर उससे 50,000 रुपये कैश और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के समय ट्रक खन्ना से सामान लोड करके जम्मू की ओर जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर का बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुबह आसपास के CCTV कैमरे चेक किए जाएंगे और युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए SHO धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे थे।

शुरुआती जांच में मामला लूट का लग रहा है। घायल ड्राइवर को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित ने पुलिस को घटना में इस्तेमाल की गई I-20 कार का नंबर दिया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में जुटी है। शक है कि आरोपी घटना के लिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। SHO ने दावा किया है कि कार का पता लगाकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटे गए पैसे और हथियार बरामद कर लिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!