Edited By Kalash,Updated: 23 Sep, 2026 02:22 PM

जालंधर में 25 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल का सालाना मेला मनाया जा रहा है।
जालंधर (जतिंदर चोपड़ा): जालंधर में 25 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल का सालाना मेला मनाया जा रहा है। इस संबंध में जालंधर जिला प्रशासन ने जिले में शुक्रवार को जनतक छुट्टी का ऐलान किया है। छुट्टी के संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा गया है कि श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मनाए जा रहे सलाना मेले में लोगों की श्रद्धा को मुख्य रखते हुए जिला जालंधर में स्थित पंजाब सरकार के सभी ऑफिस/कॉर्पोरेशन/बोर्ड/एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन और अन्य पंजाब सरकार की संस्थाओं में 25 सितंबर दिन शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here