Edited By Urmila,Updated: 20 Sep, 2026 12:58 PM

जालंधर में कचहरी चौक के पास स्थित वोडाफोन ऑफिस में आग लगने की घटना सामने आई है।
जालंधर : जालंधर में कचहरी चौक के पास स्थित वोडाफोन ऑफिस में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को कचहरी चौक के पास वोडाफोन ऑफिस में आग लगने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो ऑफिस का शटर बंद था। फायर कर्मियों ने किसी तरह शटर उठाया और अंदर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
प्लास्टिक और लकड़ी के सामान के सामान कारण फैली आग
बताया जा रहा है कि दफ्तर के अंदर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक फर्नीचर और लक्कड़ का सामान मौजूदा था जिस कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here