Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2026 07:49 PM

कपूरथला रोड स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) परिसर में जबरदस्त हंगामा होने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जालंधर: कपूरथला रोड स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) परिसर में जबरदस्त हंगामा होने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना बीते रविवार दोपहर की है, जहां दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। वायरल हो रही वीडियो में दिखाई दे रहा है दोनों पक्षों के युवक एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो ने चिंता बड़ा दी है।
घटना सामने आने के बाद से यूनिवर्सिटी परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि, इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की कोई अधिकारी पुष्टि सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते काहासुनी हुई और उसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, दोनों पक्षो के युवक हाथापाई पर उतर आए। वीडियो में दर्जनों युवक सड़क पर एक दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आए, जिससे अचानक हुई इस झड़प से मौके पर लोगों अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
इस मामले को लेकर ये भी दावा किया जा रहा हैकि, इस घटना के दौरान PTU में नियमित छात्र नहीं बल्कि बाहर से युवक मौजूद थे। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी में बाहरी युवकों का आना और हिंसक झड़प करना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं आपको बता दें कि ये अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि, युवक बाहर के थे, ये सिर्फ दावे किए जा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी पीआरओ ने किया इनकार
वहीं दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी के पीआरओ ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल हो रही वीडियो में घटना की जानकारी उनके पास नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here