Jalandhar की गद्दा फैक्ट्री में भयानक आग, दूर तक दिखीं आग की लपटें

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2026 11:33 AM

jalandhar factory fire

जालंधर के बस्ती पीरदाद इलाके में स्थित Modi Mattress गद्दा फैक्ट्री में दिन चढ़ते ही भयानक आग लग गई।

जालंधर: शहर के बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित गद्दे बनाने वाली मोदी फार्म फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कैमिकल और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से भड़क गई, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग के कारण फैक्ट्री के शैड का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। घटना के दौरान एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में स्थित है।

आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने प्रशासन से रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कमर्शियल LPG सिलेंडर होने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि इलाके में पहले भी फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!