Jalandhar Heights में पुलिस अफसर की बेटी की मौ/त, 14वीं मंजिल से कूदने से पहले छोड़ा 6 शब्दों का Note

Edited By Kamini,Updated: 15 Sep, 2026 07:12 PM

jalandhar heights case

जालंधर हाइट्स-2 में जैसमीन की मौत के मामले को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है।

जालंधर (सोनू) : जालंधर हाइट्स-2 में जैसमीन की मौत के मामले को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। आज जैसमीन का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ बलकरण ने बताया कि बीते दिन उन्हें जैसमीन के सुसाइड की सूचना मिली थी। जालंधर हाइट्स-2 में के डी ब्लॉक में 14वीं मंजिल से कूदकर 24 वर्षीय जैसमीन ने बीते दिन सुसाइड कर लिया था। मृतका फरीदकोट में नौकरी करते एसपी कर्मवीर सिंह चहल की बेटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस दौरान आज उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने मौत का कारण डिप्रेशन बताया गया। हालांकि जैसमीन 2018 में ICSE 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था और वह 99.2 प्रतिशत अंक लेकर देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं लड़की की मौत के दौरान एक नोट  मिला था, जिस पर  I was wrong, I am sorry (मैं गलत थी मुझे माफ कर देना)। इस नोट को लेकर एसएचओ का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।  वहीं 6 महीने में तीसरी बार लड़की के छत के गिरने से मौत पर कहा कि वह कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहाकि 194 बीएनएस धारा के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!