Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Aug, 2026 08:32 PM

जालंधर में एक्साइज विभाग की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना 4 के अधीन आते मकखदूम पुरा में स्थित घर पर एक्साइज विभाग की टीम ने दबिश दी है। यह कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह की अगवाई में की गई। हालांकि रेड के दौरान शराब बरामद...
जालंधर: जालंधर में एक्साइज विभाग की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना 4 के अधीन आते मकखदूम पुरा में स्थित घर पर एक्साइज विभाग की टीम ने दबिश दी है। यह कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह की अगवाई में की गई। हालांकि रेड के दौरान शराब बरामद नहीं हुई।
मामले की जानकारी देते हुए थाना कर के एएसआई हीरालाल ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश दी। उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। इस दौरान पुलिस ने मोनू घई पुत्र मोहिंदर घई के घर पर यह रेड की गई। एक्साइज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मोनू घई के घर में दबिश देकर घर और गोदाम की तलाशी ली, लेकिन दोनों जगह से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। मोनू घई करियाने की दुकान चलाता है। इस कार्रवाई के दौरान घर पर मा की माता आशा देवी और अन्य महिला मौजूद थी।
