बठिंडा में नगर निगम दफ्तर व मेयर आफिस को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल और कोर्ट भी निशाने पर

Edited By Kamini,Updated: 12 Aug, 2026 05:02 PM

bomb threat in bathinda

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बठिंडा में नगर निगम दफ्तर और मेयर आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बठिंडा (विजय वर्मा): स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बठिंडा में नगर निगम दफ्तर और मेयर आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर निगम कमिश्नर की आधिकारिक E-mail ID पर बुधवार को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में 15 अगस्त को शहर के कई संवेदनशील स्थानों पर अलग-अलग समय पर धमाके करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली जाने वाली ट्रेन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि 15 अगस्त को सुबह 9:11 बजे एक पुलिस स्टेशन, दोपहर 1:11 बजे एक स्कूल, 2:11 बजे कोर्ट कांप्लेक्स तथा 3:11 बजे नगर निगम दफ्तर और मेयर आफिस में ब्लास्ट किया जाएगा। ईमेल में दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी धमाका करने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने लोगों को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सफर नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को स्कूल और 15 अगस्त के कार्यक्रमों में नहीं भेजने की अपील की गई है। ईमेल में धमकी देने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा कनाडा का नाम भी इस्तेमाल किया है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की वास्तविकता और इसे भेजने वाले की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही यह सामने आ सकेगा कि धमकी वास्तविक है या किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फर्जी ईमेल भेजा है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नगर निगम कमिश्नर लवजीत कलसी ने एसएसपी बठिंडा को पत्र भेजकर मामले की गंभीरता से जांच करने तथा बनती कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। निगम प्रशासन ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस द्वारा अब ईमेल के स्रोत, तकनीकी विवरण और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही धमकी की विश्वसनीयता की जांच भी की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर के संवेदनशील स्थानों, सरकारी संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!