'कोई Russia न आओ भाई!' Agent के झांसे में फंसे जालंधर के युवक का Video वायरल, झंझोड़ देगा पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2026 01:45 PM

russia visa fraud viral

विदेश भेजने के सपने दिखाकर युवाओं से ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।

पंजाब डेस्क : विदेश भेजने के सपने दिखाकर युवाओं से ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। वहीं अब जालंधर के एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बेहतर रोजगार का सपना लेकर रूस पहुंचे जालंधर के युवक आकाशदीप ने ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने 5 अलग-अलग वीडियो सांझा किए हैं जिसमें उसने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक की जानकारी सांझा की है। इस दौरान आकाशदीप ने युवाओं से कहा कि ''Russia न आओ भाई!''। उसने बताया कि एजेंट के चक्कर में फंसकर कोई भी रूस न आए। यहां उसे और उसके साथ कई युवाओं को जंगल में छोड़ दिया गया है।  

आकाशदीप ने बताया कि एजेंट पवन कुमार ने उसका रूस का वीजा लगवाया था। इसके बाद 15 जून को वह दिल्ली से मॉस्को गया था और एजेंट ने उसे कहा था कि मॉस्को में उसे फल तोड़ने का काम करना होगा। युवक का आरोप है कि मॉस्को पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उसे एजेंट का एक व्यक्ति लेने आया और यहां से उसे व भारत के अन्य राज्यों के लड़कों को शहर से दूर जंगल में बेहद खराब हालत वाले ठिकाने पर छोड़ दिया गया। उसने बताया कि वहां हरियाणा और राजस्थान के कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं और सभी को बेहद तंग जगह में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उसने बताया कि कोई भी व्यक्ति एजेंट पर भरोसा करके रूस न आए क्योंकि यहां उन्हें झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवाया जा रहा है। वह और उसके साथ मौजूद लोग जंगल में भटक रहे हैं। युवक का कहना है कि वह यहां आकर फंस गया है और उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। उसने युवओं से अपील की है कि कोई भी यहां न आए क्योंकि यहां युवाओं को जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!