पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, राहुल गांधी जल्द आ सकते हैं पंजाब, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 12:31 PM

rahul gandhi visit amritsar

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता बढ़ गई

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में जारी मतभेदों को सुलझाने की कोशिशों के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी महीने के अंत में पंजाब का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के अमृतसर पहुंचने की संभावना है, जहां वह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे। राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं में भी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उनके दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य इकाई के नेताओं के साथ अहम बैठकें भी हो सकती हैं। हालांकि, अभी दौरे का अंतिम कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठकों का दौर
पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी और संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, बाजवा ने पंजाब कांग्रेस के विधायकों की राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए भी समय मांगा है।

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कोशिश
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव से पहले पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को कम किया जाए और नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाए। राहुल गांधी का संभावित अमृतसर दौरा भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें राहुल गांधी के पंजाब दौरे के आधिकारिक कार्यक्रम पर टिकी हैं। अगर उनका अमृतसर दौरा तय होता है, तो श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर होने वाली बैठकों पर भी सबकी नजर रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!