पंजाब कांग्रेस में पोस्टर Politics तेज, मोगा में लगे 'राजा-बघेल हटाओ' और 'चन्नी लाओ' के पोस्टर

Edited By Kamini,Updated: 05 Aug, 2026 12:44 PM

poster politics in punjab congress

पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है।

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। अब मोगा में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और AICC प्रभारी भूपेश बघेल के पोस्टर लग गए हैं। शहर में लगाए गए कुछ पोस्टरों ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

PunjabKesari

इन पोस्टरों पर 'राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ' और 'चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ' जैसे नारे लिखे गए हैं। इन संदेशों के सामने आने के बाद पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं। किसी व्यक्ति, संगठन या कांग्रेस के किसी नेता ने इनकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ऐसे में पोस्टरों के पीछे की मंशा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टरों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनाव से पहले पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों और संभावित रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पोस्टर लगाने वालों की पहचान और उनका उद्देश्य अभी तक सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि, चुनाव से पहले पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के बागी तेवर नजर आ रहे हैं। वहीं वड़िंग के नेतृत्व में कार्यक्रमों में भी चरणजीत चन्नी के नारे लगे रहे है। पंजाब कांग्रेस प्रधान को लेकर भूपेश बघेल पहले से स्पष्ट कर चुके हैं कि, प्रधान नहीं बदलेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!