गुरदासपुर DC दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2026 02:01 PM

threat to blow up gurdaspur dc office with a bomb causes panic

गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

गुरदासपुर(विनोद): गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दफ्तर को धमकी भरी ई-मेल मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गए।

PunjabKesari

सुरक्षा के मद्देनजर DC दफ्तर को खाली करवा दिया गया है। पुलिस ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी है और आने-जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर SSP आदित्य भी पहुंच गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पूरे परिसर की जांच कर रही हैं। फिलहाल धमकी भरी ई-मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ई-मेल किसने और किस मकसद से भेजी है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!