Punjab BJP का नया फार्मूला, 5 जोन में बांटे जिले, महासचिवों को सौंपी कमान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 11:36 PM

major organizational reshuffle in punjab bjp districts divided into 5 zones

पंजाब में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य के जिलों को 5 जोन में बांट दिया है। पार्टी संगठन में बेहतर तालमेल, नियमित निगरानी और पार्टी कार्यक्रमों को...

जालंधर : पंजाब में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य के जिलों को 5 जोन में बांट दिया है। पार्टी संगठन में बेहतर तालमेल, नियमित निगरानी और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से इन जोन की जिम्मेदारियां भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिवों को सौंपी गई हैं।

प्रदेश नेतृत्व की ओर से संबंधित नेताओं को अपने-अपने जोन में संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रखने, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा का मानना है कि जिलों को जोन में बांटने से संगठन के कामकाज में तेजी आएगी और पार्टी नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही पार्टी की गतिविधियों की नियमित समीक्षा और निगरानी भी सुनिश्चित की जा सकेगी।


Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!