Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Sep, 2026 11:47 PM

पत्नी के साथ अफेयर के शक में आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कारवाई करते हुए थाना ए डिविजन की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबिक एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
अमृतसर (जशन) : पत्नी के साथ अफेयर के शक में आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कारवाई करते हुए थाना ए डिविजन की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबिक एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान महिन्द्रपाल निवासी शरीफपुरा व रविन्द्रपाल निवासी शरीफपुरा अमृतसर के तौर पर हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान दीपक के तौर पर हुई है। कंवलजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसके मौसी के बेटे जसविन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने बताया कि आरोपियों को शक था कि जसविन्द्र सिंह के आरोपी महिन्द्रपाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक को लेकर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया, जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।