Punjab : कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से मचा बवाल, थाने के बाहर पार्षदों का धरना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Oct, 2026 05:33 PM

punjab uproar over congress leader s arrest

अमृतसर में कांग्रेस नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में फ्राड केस में दिनेश बस्सी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस ने 50 लाख...

अमृतसर : अमृतसर में कांग्रेस नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में फ्राड केस में दिनेश बस्सी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस ने 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के बाद बस्सी को गिरफ्तार किया है।

यह मामला बस्सी के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस इसी केस की जांच आगे बढ़ा रही थी, जिसके तहत दिनेश बस्सी से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बस्सी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस के पार्षद थाने के बाहर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान थाने का दरवाजा बंद कर दिया गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!