जालंधर में जिम के अंदर बवाल!  रिटायर्ड अधिकारी के भतीजे से मारपीट; चले लात-घूंसे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jun, 2026 10:51 PM

gym in jalandhar retired officer s nephew assaulted

शहर के मॉडल टाउन स्थित ऑफ द ग्रिड (Off The Grid) जिम में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक एक रिटायर्ड BSF अधिकारी का भतीजा है।

जालंधर: शहर के मॉडल टाउन स्थित ऑफ द ग्रिड (Off The Grid) जिम में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक एक रिटायर्ड BSF अधिकारी का भतीजा है।

जानकारी के अनुसार, जिम के अंदर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर रिटायर्ड अधिकारी के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जिम के बाहर सड़क पर भी जमकर लात-घूंसे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!