जालंधर हाईवे पर चलती कार में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

Edited By Urmila,Updated: 27 Jun, 2026 05:35 PM

car catches fire while moving on jalandhar highway

जालंधर में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पठानकोट चौक के नजदीक चलती कार में अचानक आग भड़क उठी।

जालंधर : जालंधर में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पठानकोट चौक के नजदीक चलती कार में अचानक आग भड़क उठी। लुधियाना की ओर से आ रही इंडिगा कार में तीन लोग सवार थे। गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया, जिसके बाद सभी सवार बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर भाग गए।

कुछ ही पलों में आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पास स्थित जगदंबे स्टील कंपनी से पानी का पंप मंगवाया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।

हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जला हुआ दिखाई दे रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!