Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 10:54 AM

कपूरथला रोड स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के नज़दीक एक फैक्ट्री में तड़के अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
जालंधर: कपूरथला रोड स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के नज़दीक एक फैक्ट्री में तड़के अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे उठता धुआं दूर-दूर तक नजर आने लगा।
आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। सूचना पाकर जालंधर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
करीब दो घंटे से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जबकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here