जालंधर में फिर चली गोलियां! युवक को गोलियों से भूना, 24 घंटे में दूसरी घटना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2026 12:45 AM

gunshots ring out again in jalandhar young man riddled with bullets

शहर में एक ही दिन में दो बार गोलियां चलने की घटना से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। ताजा मामला बस्तियात इलाके के दशमेश नगर का है, जहां 22 वर्षीय युवक सौरव पर...

जालंधर। शहर में एक ही दिन में दो बार गोलियां चलने की घटना से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। ताजा मामला बस्तियात इलाके के दशमेश नगर का है, जहां 22 वर्षीय युवक सौरव पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सौरव अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर काला संघिया रोड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का कल जालंधर पहुंच रहे है। ऐसे में 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!