जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ+त, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2026 04:36 PM

jalandhar dead body found

शहर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है

जालंधर (सोनू): शहर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची  ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को काम पर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें गली नंबर-5 में बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बेटे का शव देखा, जिसकी हालत इतनी खराब थी कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। परिवार ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि तेजमोहन नगर की गली नंबर-6 में रहने वाले बिट्टे के बेटे ने ही उनके बेटे की हत्या की है और बाद में शव वहां लाकर छोड़ दिया। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उनके बेटे के साथ 2-3 बार मारपीट कर चुका था। इतना ही नहीं, कई बार उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था। फिलहाल पुलिस ने बयान दर्ज की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!