खेत में भरे पानी में आ गया करंट, किसान की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2026 12:41 PM

farmer electric shock death

किसान की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह खेतों में धान लगाने के लिए जमीन तैयार कर रहा था।

लोहियां खास (सुभाष): एक किसान की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह खेतों में धान लगाने के लिए जमीन तैयार कर रहा था। ट्रांसफार्मर पर जम्पर गिरने के कारण खेत में खड़े पानी के अंदर करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुखविंदर सिंह (66) पुत्र दर्शन सिंह, निवासी मेहराजवाला (हाल निवासी पड्डा कॉलोनी, लोहियां खास) बीते दिन अपने खेतों में धान की बुआई कर रहा था। जब वह खेत में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े पानी में से घास आदि बाहर निकाल रहा था, तभी नजदीक से बिजली लाइन के जम्पर अचानक टूट कर ट्रांसफार्मर पर ही गिर गए। इस कारण ट्रांसफार्मर के साथ-साथ खेत में खड़े पानी में भी तेज करंट फैल गया जिस कारण किसान सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने जब किसान सुखविंदर सिंह को खेत में गिरा देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहा उसका भाई कश्मीर सिंह, पड़ोसी और अन्य मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुखविंदर सिंह को खेत के पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल' में दाखिल करवाया, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश वारिसों के हवाले की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मृतक के बच्चे और भाई अमरीका में रह रहे हैं और मंगलवार को उनके यहां पहुंचने के बाद ही मृतक सुखविंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!