Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2026 02:21 PM

शहर में एक ठग बाबा द्वारा एक व्यक्ति को शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जालंधर : शहर में एक ठग बाबा द्वारा एक व्यक्ति को शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरु तेग बहादुर नगर में जालसाजों ने रुमाल सुंघाकर हार्ट के मरीज से डेढ़ लाख की 10 ग्राम सोने की अंगूठी ठग ली है। पीड़ित व्यक्ति हरकिरत सिंह टिकू निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि, वह हार्ट का मरीज है और एक महीने पहले स्टेंट डलवाया है। साधु-बाबा का वेश धारण कर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की अंगूठी लेकर ठग बाबा फरार हो गए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे मॉडल टाउन घर से दयोल नगर स्थित केमिस्ट जा रहा था। जैसे ही वह गुरु तेग बहादुर नगर में पहुंचा तो वहां एक बाबा ने उसे हाथ देकर रोक लिया। उसने गुरुद्वारा साहिब का रास्ता पूछा, जिसके बाद उसने रास्ता बता दिया। इसी बीच बाइक पर एक युवक और युवती आ गए। वह आकर पूछने लगे कि बाबा क्या पूछ रहा था। युवक ने उसकी बाइक के आगे इस तरीके से बाइक खड़ी कर दी कि वह अपनी बाइक आगे पीछा नहीं कर पाया। फिर पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि, बाबा गुरुद्वारा साहिब का रास्ता पूछ रहे थे। इस बीच बाबा ने एक कागज फाड़ कर जमीन पर फेंक दिया, जैसे वह उसे देखने लगा तो आरोपियों ने रुमाल निकाल कर मुझे सूंघा दिया। जिससे मैं बेहोशी जैसी हालात आ गया।
देखते ही देखते मेरी 10 ग्राम सोने की अंगूठी उतार ली गई। सोने का कड़ा उतारने लगे, लेकिन वह नहीं उतरा। अर्ध-बेहोशी की हालत में मैंने हाथ झटक लिया। बाबा पैदल तो युवक युवती बाइक पर निकल गए। थोड़ी देर बाद हालत में में सुधार हुआ, जिसके बाद पता चला कि वह मेरी अंगूठी ले गए हैं। एरिया में लगे कैमरे चैक किए तो देखा कि बाबा पैदल कुछ दूर आया और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पीछे बैठकर निकल गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि, अंगूठी उसकी मां ने गिफ्ट में दी थी, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख से ज्यादा होगी। इस पूरी घटना संबंधी शिकायत पीड़ित ने थाना-6 में दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here