जालंधर के पॉश इलाके में स्पा सैंटर पर पुलिस की रेड, सरेआम चल रहा था गंदा धंधा

Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2026 12:40 PM

jalandhar spa center raid

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार छोटी बारादरी पार्ट 2 में स्थित रॉयल स्पा मसाज सैंटर में देह व्यापार का नेटवर्क चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर रेड करते हुए 3 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को थाना डिवीजन नंबर-7 के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार टीम के साथ इलाके में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि छोटी बारादरी पार्ट-2 में  ताज मार्केट के सामने रॉयल स्पा नामक स्पा सेंटर में देग व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है।

PunjabKesari

इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा रेड की गई मौके से 3 युवतियों सहित 4 लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान उनसे आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!