जालंधर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पड़ोसियों में जमकर चले तेजधार हथियार... पढ़ें पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 18 Jun, 2026 07:00 PM

weapons were freely used in the clash between neighbors

जालंधर के इलाके में 2 पक्षों में जबरदस्त हंगामा हुआ, जिससे पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जालंधर (सोनू): जालंधर के इलाके में 2 पक्षों में जबरदस्त हंगामा हुआ, जिससे पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में लैंटर डालने के दौरान मशीन का हिस्सा पड़ोसियों के घर पर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन मशीन का हिस्सा गिरने को लेकर निर्माणाधीन इमारत के लोगों का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस दौरान जमकर तेजधार हथियार चले। घटना में 2 लोग घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता आरती ने कहा कि पड़ोसियों द्वारा अपने घर पर लैंटर डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मशीन का हिस्सा उनके घर पर आकर गिर गया। महिला ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि मशीन का हिस्सा बाहर गली में गिर गया और घटना से किसी का नुकसान हो गया, लेकिन बाद में उनके पति ने छत पर जाकर देखा तो पता चला कि मशीन का हिस्सा उनके अपने घर पर मशीन गिरा था। 

महिला का इस दौरान आरोप है कि पड़ोसियों का छोटा बेटा आया और उनके बेटे से बहसबाजी करने लगा। जिसके बाद पड़ोसियों का सारा परिवार उनके घर में आ गया और विवाद कर लग गया। आरती के अनुसार विवाद के बाद उन्होंने पड़ोसियों को घर से बाहर कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी अन्य नौजवानों के साथ तेजधार हथियार लेकर दोबारा आ गए और घर के बाहर गेट पर मारते गेट तोड़ दिया। महिला ने बताया कि इस दौरान पड़ोसियों ने उसके  पति जतिंदर और भतीजे पर हमला करके घायल कर दिया। पति के सिर पर दातर लगा है और भतीजे के सरिया लगा है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने बताया कि सूरज, अभय, नबाब और रवि परिवारिक मैंबरों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान 15 से 20 नौजवानों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा दोबारा हमला करने की धमकी दी गई।

महिला ने उनके घर पर मशीन का गिरा हिस्सा भी दिखाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती बावा खेल के एएसआई जगतार सिंह ने कहा कि उन्हें इलाके में झगड़े की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी ने बताया कि इलाके में घर पर लैंटर डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान ईंटे और मशीन का हिस्सा दूसरे घर में गिर गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के विवाद को लेकर आईओ को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!