Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2026 07:31 PM

CIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर डोनी बल के साथी सहित 4 को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
जालंधर: CIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर डोनी बल के साथी सहित 4 को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। CIA की टीम ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नीतिश छाबड़ा उर्फ लव पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार निवासी भगत सिंह नगर मॉडल हाउस, भारद्वाज उर्फ बिल्ला पुत्र संजीव कुमार निवासी जंडियाला पुलिस स्टेशन सदर जालंधर, मुकुल गोरी पुत्र चमन लाल निवासी भार्गो कैंप और प्रिंस पुत्र रमेश कुमार निवासी इश्वर नगर बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 3 हथियार, कारतूस और एक मारुति ब्रेजा (PB02-FG9171) कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नीतिश छाबड़ा उर्फ लव विदेश में रहने वाले गैंगस्टरों डोनी बल और एकम यूके के लगातार में सम्पर्क में था। विदेश में बैठे ये हैंडलर फिरौती के लिए लोगों को कॉल करते और फिर दहशत फैलाने के लिए अपने साथियों को लोगों को ठिकानों पर भेजते थे। इस दौरान इन्हें फायारिंग करने के निर्देश दिए जाते थे।
पुलिस ने आरोपी नीतिस छाबड़ा के कब्जे से एक मैगजीन और दो 9 MM कारतूस और जगाना पिस्तौल, नवल भारद्वाज उर्फ बिल्ला के कब्जे से एक मैगजीन और दो .30 बोर कारतूस और एक .30 बोर पिस्तौल, मुकुल गोरी के कब्जे से एक मैगजीन और दो 9MM कारतूस और एक ग्लॉक पिस्तौल, प्रिंस के कब्जे से एक दातर बरामद की गई है।
जांच दौरान ये भी सामने आया है कि, आरोपी नवल भारद्वाज उर्फ बिल्ला 12 जून 2026 को जालंधर के किशनपुरा चौक में स्थित BMS के पास फायरिंग की घटना में शामिल था। इसके साथ कुश को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यही नहीं 29 मई 2026 को शहीद भगत सिंह नगर में थाना बंगा अंतर्गत गांव हियो में हुई फायरिंग में नीतिश छाबड़ा इसके साथ था। फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल अन्य 2 आरोपियों गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here