Edited By Kalash,Updated: 17 Jun, 2026 12:48 PM

बैठक के दौरान एसोसिएशन के अन्य कार्यों एवं भविष्य की गतिविधियों संबंधी भी विचार-विमर्श किया।
जालंधर (चांद): इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन जालंधर की एक विशेष बैठक प्रधान इंद्रपाल सिंह भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन के महासचिव बलबीर सिंह ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 से 28 जून तक रखा जाए। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
इस निर्णय के अनुसार शहर की सभी इलेक्ट्रिकल दुकानें 25 जून से 28 जून तक बंद रहेंगी। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अन्य कार्यों एवं भविष्य की गतिविधियों संबंधी भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन सोहन सिंह सैनी के अलावा तजिंदर पाल सिंह भाटिया, गुरमोहन सिंह, कमलेश कुमरा, दविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सरन भाटिया, हरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरसिमरतजीत सिंह, राजदीप सिंह, अरविंद कुमरा, वैभव कुमरा व अन्य सदस्य मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here