बिजली खपतकारों के लिए जरूरी खबर! झेलनी पड़ेगी मुसीबत

Edited By Kalash,Updated: 25 Jul, 2026 12:08 PM

electricity worker strike extend

पी.एस.ई.बी. इम्पलाइज ज्वाइंट फोरम, बिजली कर्मचारी एकता मंच, जे.ई. कौंसल, ग्रीड सब-स्टेशन यूनियन, पावरकॉम एंड ट्रांसको यूनियन (एंटक) तथा पैंशनर्ज वैल्फेयर फैडरेशन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से चल रही हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।

जालंधर (पुनीत): पी.एस.ई.बी. इम्पलाइज ज्वाइंट फोरम, बिजली कर्मचारी एकता मंच, जे.ई. कौंसल, ग्रीड सब-स्टेशन यूनियन, पावरकॉम एंड ट्रांसको यूनियन (एंटक) तथा पैंशनर्ज वैल्फेयर फैडरेशन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से चल रही हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इस बीच यूनियनों ने आंदोलन को और तेज करते हुए हड़ताल को 2 दिन के लिए और बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल आगे बढ़ने से पावरकॉम मैनेजमैंट की मुश्किलें और बढ़ गई हैं तथा विभाग को बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंधों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

चौथे दिन भी शहर के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों ने विभागीय मैनेजमैंट और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर कई दौर की बैठकों और आश्वासनों के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण कर्मचारियों को अपना संघर्ष जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कई बार वार्ता होने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं, जबकि धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और मैनेजमैंट ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय प्रबंधन की होगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं है, बल्कि अपनी जायज मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र बातचीत के माध्यम से समाधान निकालेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

काम करवाने पहुंचे उपभोक्ता होते रहे परेशान 

हड़ताल का असर आम उपभोक्ताओं पर भी लगातार देखने को मिल रहा है। विभिन्न डिवीजन कार्यालयों में बिल जमा करवाने, नए कनैक्शन, लोड बढ़ाने, शिकायतों के निपटारे तथा अन्य बिजली संबंधी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमित स्टाफ के कारण कई स्थानों पर लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जबकि अनेक उपभोक्ताओं को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!