आशा वर्कर को 1.35 लाख रुपए का बिजली बिल भेजा, चन्नी ने घेरी सरकार

Edited By Urmila,Updated: 28 Sep, 2026 10:21 AM

channi corners the government over asha workers  bills

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आशा वर्करों की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।

जालंधर (विशेष): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आशा वर्करों की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। चन्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए कहा कि एक आशा वर्कर को महज 2,500 रुपए मासिक मानदेय मिलता है, जबकि उसे 1 लाख 35 हजार रुपए का बिजली बिल प्राप्त हुआ है।

चन्नी ने सवाल उठाया कि आशा वर्कर इतनी बड़ी बिजली की राशि का भुगतान कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए और गरीब परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को समझना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब आशा वर्कर अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरती हैं तो उनके साथ कथित तौर पर सख्ती की जाती है, जबकि घरों में बैठे गरीब लोगों को भारी-भरकम बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। चन्नी ने सरकार से आशा वर्करों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!