Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2026 11:16 PM

1 अगस्त को जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली बंद रहने की सूचना है। जानकारी अनुसार बिजली विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार, 1 अगस्त 2026 को शहर के कुछ इलाकों में सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जालंधर: 1 अगस्त को जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली बंद रहने की सूचना है। जानकारी अनुसार बिजली विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार, 1 अगस्त 2026 को शहर के कुछ इलाकों में सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 11 केवी डकोहा फीडर पर निर्धारित शटडाउन के कारण कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स में सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं 11 केवी सेंट्रल मिल फीडर पर भी इसी समय शटडाउन रहेगा। इसके चलते बशीरपुरा, ठाकुर सिंह कॉलोनी, संतोषी नगर और काजी मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।