पंजाब के मशहूर कॉमेडी कलाकार का निधन! दुबई में ली अंतिम सांस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Aug, 2026 05:30 PM

punjabi comedian passes away breathed his last in dubai

अपनी बातों, किस्सों और पॉडकास्ट के जरिए लोगों को हंसाने वाले मशहूर शख्सियत तारी बाबा समालसर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तारी बाबा का निधन दुबई के एक अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद...

पंजाब डैस्क : अपनी बातों, किस्सों और पॉडकास्ट के जरिए लोगों को हंसाने वाले मशहूर शख्सियत तारी बाबा समालसर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तारी बाबा का निधन दुबई के एक अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती करवाया गया था।

तारी बाबा को हर कोई प्यार से ‘बाबा जी’ कहकर बुलाता था। वह अपने ड्राइविंग के किस्सों और जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प कहानियों के लिए जाने जाते थे। वह हमेशा दुखी लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लाने का हुनर रखते थे। बताया जा रहा है कि तारी बाबा पिछले कुछ समय से अस्थमा (सांस की बीमारी) से पीड़ित थे। वह इन दिनों अपने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े दोस्तों के बुलावे पर दुबई गए हुए थे, जहां उनके पास दो साल का वीजा था। रात के समय अचानक सांस लेने में तकलीफ बढ़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

तारी बाबा अपने पीछे पत्नी और 15 साल के इकलौते बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी पार्थिव देह अगले 4-5 दिनों में पंजाब पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। उनके अचानक निधन से उनके प्रशंसकों और इलाके के लोगों में शोक की लहर है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!