पंजाब पुलिस के कर्मचारी पर उसी के थाने में केस दर्ज, हैरान करेगा मामला

Edited By Kamini,Updated: 10 Aug, 2026 04:12 PM

case registered against police personnel

पंजाब पुलिस के कर्मचारी पर उसी के थाने में केस दर्ज होने का मामला सामने आया है।

फिरोजपुर (सोनू चोपड़ा): पंजाब पुलिस के कर्मचारी पर उसी के थाने में केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। पंजाब में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले ने सबको चौंका दिया जब पुलिस ने अपने ही थाने में तैनात एक कांस्टेबल को मोटरसाइकिल चोरी गैंग का सदस्य होने के आरोप में नामजद किया। आरोप है कि कांस्टेबल अपने 2 साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करता था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कांस्टेबल समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल अभी प्रोबेशन पर था और अपने पिता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर पुलिस डिपार्टमेंट में शामिल हुआ था।

सबसे हैरानी की बात यह है कि उसके खिलाफ उसी थाने में केस दर्ज किया गया है जिसमें वह तैनात था। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और उसके साथियों से भी पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने कुछ चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कुल कितनी मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

कांस्टेबल पर लगे इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में भी हलचल मच गई है। यह मामला भी इलाके में चर्चा का विषय बन गया है कि जिस पुलिसकर्मी पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, वह कथित तौर पर चोरियों में शामिल पाया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गैंग ने अब तक कितनी मोटरसाइकिलें चुराई हैं और इस मामले में शामिल दूसरे लोगों की क्या भूमिका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!