फिरोजपुर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, 8 आरोपी Heroin समेत गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 29 Sep, 2026 04:47 PM

accused arrested with heroin

वहीं थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरविंदर कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा कुलविंदर सिंह उर्फ किंदी पुत्र महेंद्र सिंह को शक के आधार पर काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 4.43 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत) : जिला फिरोजपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने 8 आरोपियों को हेरोइन के साथ और हेरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर की सब इंस्पैक्टर रजनी रानी ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा शक के आधार पर सोनू पुत्र जिंदर और आतिश पुत्र बलविंदर को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर सोनू से 4.70 ग्राम और आतिश से 4.50 ग्राम हैरोइन (कुल 9.20 ग्राम) बरामद हुई।

दूसरी ओर थाना फिरोजपुर कैंट की सब इंस्पैक्टर लाभप्रीत कौर ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल पुत्र सुरेंद्र और लक्की पुत्र पवन हैरोइन बेचने का धंधा करते हैं जो इस समय बिजली घर रोड फिरोजपुर कैंट पर हैरोइन बचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं तो इस जानकारी के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा बताई गई पर छापामारी करते हुए नामजद ज्यादा आरोपियों को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 4 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

वहीं थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरविंदर कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा कुलविंदर सिंह उर्फ किंदी पुत्र महेंद्र सिंह को शक के आधार पर काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 4.43 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना आरिफके के सब इंस्पैक्टर मेहताब सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी को दाना मंडी आरिफके में एक व्यक्ति अंधेरे में हेरोइन का नशा करते हुए दिखाई दिया जिसको काबू करके जब तलाशी ली गई तो उससे 1.69 ग्राम हैरोइन, एक लाइटर, सिल्वर पेपर और पाइपनुमा चीज बरामद हुई। 

थाना मल्लांवाला के सब इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने अनमोलदीप सिंह उर्फ जज को शक के आधार पर काबू करके उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन के साथ और हेरोइन का नशा करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर, थाना कैंट फिरोजपुर, थाना सदर फिरोजपुर, थाना आरिफके, थाना मक्खू और थाना मल्लांवाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!