कोर्ट परिसर में तलवारबाजी से हड़कंप, पुलिस ने मौके पर दबोचा आरोपी

Edited By Urmila,Updated: 29 Sep, 2026 06:07 PM

two groups clash in the court complex parking area

पुरानी रंजिश को लेकर अदालत परिसर की पार्किंग में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते एक युवक ने तलवार निकाल लीं और वार करने शुरू कर दिए।

अबोहर (रहेजा) : पुरानी रंजिश को लेकर अदालत परिसर की पार्किंग में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते एक युवक ने तलवार निकाल लीं और वार करने शुरू कर दिए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानी माली नुकसान नहीं हुआ। घटना के दौरान अदालत परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरमनदीप सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव गोबिंदगढ़ को काबू कर नगर थाना नं 1 की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अदालत परिसर में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

गौरतलब है कि अदालत परिसर में इस प्रकार की घटना कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा यहां वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है तथा फायरिंग होने से एक युवक की हत्या भी हुई थी। इसके अलावा अदालत परिसर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं भी अक्सर सामने आती रहती हैं। वहीं वकील अमृतपाल सिंह तिन्ना ने बताया कि अदालत द्वारा पुलिस को यहां पर सुरक्षा व्यवस्था करने के आदेश दिए गए है लेकिन पुलिस ने अदालत के आदेशों पर अमल नहीं किया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तहसील परिसर में एस.पी. कार्यालय, एस.डी.एम. कार्यालय सहित अदालत परिसर होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार की घटना के बाद परिसर में मौजूद बार एसोसिएसन के सदस्यों तथा अन्य लोगों में भय का माहौल पाया गया। लोगों ने प्रशासन से अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रवेश एवं पार्किंग स्थलों पर निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!